Weather Update: राजस्थान में 27 से 30 नवंबर के बीच शीतलहर चलने की संभावना, दिखने लगा तेज सर्दी का दौर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट के साथ अब प्रदेश के कई इलाकों में तेज सर्दी देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 27 से 30 नवंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर संभाग और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि अजमेर और कोटा संभाग में रात का पारा 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं।

तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों में सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

कैसा रहेगा आगे का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां होने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

pc- india tv hindi