Rajasthan: गहलोत ने कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नाश्ते की टेबल पर मिले, ये अच्छी बात...

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर चल रहे घमासान के बीच आज दोनों नेताओं ने ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इसके बाद मीडिया से मिले और कहा की हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तलाक की खबर बनती है, लेकिन दोस्ती की नहीं। कर्नाटक में सियासी घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों नाश्ते की टेबल पर मिले हैं, तो यह अच्छी बात है।

गहलोत ने कहा, मीडिया वालों के लिए प्यार-मोहब्बत की खबरें न्यूज़ नहीं बनतीं, अगर कोई तलाक हो रहा है तो न्यूज़ बनती है। यहां तलाक नहीं हो रहा, यहां प्यार मोहब्बत है। कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एकजुट है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि तमाम बातें हवा में ही चलती रहती हैं कि सरकार बनते वक्त क्या फैसला किया था? ढाई साल का कोई वादा किया या नहीं, किसी को नहीं मालूम।

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि राहुल गांधी को पूछे, खड़गे साहब को पूछे या फिर डिप्टी सीएम को पूछा जाना चाहिए। अगर वो कहते हैं कि हां ऐसा कोई फैसला हुआ है, तब मीडिया चलाएं।

pc- tv9