Rajasthan: गहलोत बोले भाजपा कार्यकाल में 12 पेपर हुए थे लीक, हमने बनाया देख का सबसे सख्त कानून

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक पूरे देश की समस्या है और राजस्थान भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई कर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया।

अशोक गहलोत ने कहा कि साल 2013 से 2018 के बीच राजस्थान में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 12 पेपर लीक हुए, लेकिन उस समय किसी भी मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि दोषियों को सजा देने के बजाय सरकार आंखें मूंदे रही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जब भी पेपर लीक की कोई घटना सामने आई, तो सरकार ने उसकी तह तक जाकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजस्थान में पेपर लीक रोकने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाया, जिसमें दोषियों के लिए आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने और संपत्ति जब्त करने जैसे कड़े प्रावधान किए गए थे। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने कार्रवाई सिर्फ निचले स्तर तक सीमित नहीं रखी, बल्कि लोक सेवा आयोग के एक सदस्य तक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही पेपर लीक माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया।

pc- bhaskar