Rajasthan: डीग में दो जुड़वां भाइयों की मां और उसके प्रेमी ने की हत्या, बच्चों ने देख लिया था दोनों को अवैध संबंध...खुलासे के डर से....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के डीग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो मासूम जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में एसपी कांबले ने बताया कि वारदात में बच्चों की मां प्रीति और उसका प्रेमी राजेश ही आरोपी निकले हैं, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रेम-प्रसंग उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या की साजिश रची और रात के समय धारदार हथियार से वार कर विनय और विष्णु की जान ले ली।

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के मुताबिक मामला डीग जिले के बडेसरा गांव का है, दो मासूम बच्चों की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस अधीक्षक कांबले ने बताया कि मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चों की मां प्रीति और राजेश के बीच प्रेम-प्रसंग था, इस संबंध के उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या कर दी, हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव कड़बी के पूंजों में छिपा दिए गए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कर रही आगे की जांच
बडेसरा गांव में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है, दो मासूम जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में मां और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है, जांच में घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों को शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

pc- amar ujala