Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह और बेटे पराक्रम सिंह उतरे चुनावी मैदान में, जिला परिषद सदस्य पद के लिए किया नामांकन
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होने है। ऐसे में राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का परिवार भी चुनावी मैदान में उतर गया है। चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह और उनके बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा के टिकट पर लड़ रहे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों पति-पत्नी भाजपा के टिकट पर अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं, 21 अक्टूबर को दोनों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए, इसके बाद चूरू की स्थानीय राजनीति में राठौड़ परिवार की चुनावी भागीदारी चर्चा का विषय बन गई है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 23 से कनिका सिंह और वार्ड संख्या 39 से पराक्रम सिंह राठौड़ ने पर्चा भरा है।
बता दें कि राजेंद्र राठौड़ राजस्थान की राजनीति में प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं, वो कई बार विधायक और मंत्री रह चुके है। ऐसे में उनके परिवार के दो सदस्यों का एक साथ जिला परिषद चुनाव में उतरना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
pc-news18, facbook






