Rajasthan: निकाय चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के रोड शो पर गहलोत का तंज, नौबत यहां तक आ गई की सीएम को करना पड़ रहा....
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रोड शो कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी की सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीएम को नगर परिषद या नगर निगम के चुनावों के लिए रोड शो करने की क्यों नौबत पड़ गई।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने सवाल किया, नौबत यहां तक क्यों आ गई है कि मुख्यमंत्री को नगर परिषद या नगर निगम के चुनावों के लिए रोड शो करने पड़ रहे हैं? यह कोई अच्छी बात नहीं है, यह निगेटिव प्वाइंट है। उन्होंने असल में दिखा दिया है कि पिछले ढाई साल से सरकार कैसे काम कर रही है। लोगों में बहुत आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के पूर्व सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, अब घबराहट में वे दिल्ली, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों के मंत्रियों और कई नेताओं को बुला रहे हैं, इनके हाईकमान के लोग आ रहे हैं, वे ऐसे टारगेट के साथ क्यों काम कर रहे हैं? इसका मतलब है कि उन्हें एहसास है कि जनता में बहुत आक्रोश है। वो लोगों को शांत करने और उन्हें गुमराह करने के लिए यहां आ रहे हैं।
pc- deccanchronicle.com






