Rajasthan: बढ़ती तेल कीमतों को लेकर गहलोत ने साधा पीएम पर निशाना, केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद से ही केन्द्र सरकार रोज-रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। कभी 90 पैसे तो कभी पौने तीन रुपए। केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है यह समझ के परे है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार आगाह कर रहे हैं कि देश में महंगाई का आर्थिक तूफान आने वाला है। केन्द्र सरकार को स्थिति नियंत्रण के बाहर जाने से पहले कदम उठा लेने चाहिए, परन्तु सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है।
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा कि इधर-उधर की बातें करने एवं सूत्रों के हवाले से सूचना देने की बजाय केन्द्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अभी स्थिति क्या है और किस हद तक स्थिति बिगड़ सकती है जिससे देशवासी उस परिस्थिति के लिए तैयार रहें।
pc- indianexpress.com






