Rajasthan: रिफाइनरी में आग की घटना पर गहलोत का बयान, मैं समझता हूं कि उच्च स्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी का आज राजस्थान दौरा होने वाला था और वो पचपदरा में रिफाइनरी का शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन रिफाइनरी मे आग के कारण पीएम का दौरा टाल दिया गया। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आग लगने की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने इस घटना पर चिंता जताई है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोमवार को एक्स के माध्यम से कहा कि देखिए पूरा राजस्थान बहुत चिंतित हो गया जब सुना कि आग लगी है, वहां पर और धीरे- धीरे पब्लिक में जो रिएक्शन भी है और ये उत्सुकता भी है कि आग क्यों लगी? क्योंकि जहां पीएम खुद आ रहे हों और उस परियोजना में एक दिन पहले ऐसी घटना हो जाए तो स्वाभाविक है लोग चिंतित होंगे। अब राजस्थान रिफाइनरी मैनेजमेंट की ड्यूटी है कि वो पता करें कि आग लगने के क्या कारण रहे होंगे और आवश्यकता हो तो भारत सरकार या राजस्थान सरकार सोचे कि कोई अगर उसकी उच्च स्तरीय जांच करवानी है तो वो करवाएं।
जांच होनी चाहिए
जानकारी के अनुसार गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस रिफाइनरी का काम 2013 में हमने प्रारंभ कराया था। सोनिया गांधी भी आई थीं, वीरप्पा मोइली आए थे, दुर्भाग्य से बाद में राजनीति ऐसी हुई कि चार साल तक बंद पड़ा रहा प्रोजेक्ट। फिर दो तीन साल और लग गए। अनफॉर्चूनेटली ये कभी का पूरा हो जाता पर दुर्भाग्य से हो नहीं पाया, अब उम्मीद जगी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं समझता हूं कि उच्च स्तरीय जांच भी हो तो कोई बुरा नहीं है। अब पता नहीं आग में कितना नुकसान हुआ है, किस तरह का हुआ है, कितने दिन में, 10 दिन में, एक महीने में कब शुरू करें, वो मैनेजमेंट बता सकता है।
pc- ndtv






