Rajasthan: पति अपने दोस्त को बुलाता घर और फिर पत्नी के साथ दोनों मिलकर पूरी रात करते ये काम, जब भर जाता मन....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ में धोखा किया हैं और रिश्तों को तार-तार करने का काम किया है। जी हां पति ही अपने दोस्त को बुलाकर अपनी पत्नी से दुष्कर्म करवाता था और खुद भी दोस्त के साथ मिलकर पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

पत्नी के साथ किया गलत काम

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को एक मुकदमा दादाबाड़ी थाने में दर्ज हुआ है, जिसमें दुष्कर्म व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति और उसके दोस्त को  गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया था। जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। आरोपी पति अपने दोस्त को घर बुलाकर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनवाता था। इसके बाद खुद भी दोस्त के साथ मिलकर शारीरिक संबंध बनाता था।

डिप्रेशन में चली गई

पुलिस की माने तो विवाहित घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। वह अपने पति से तलाक भी नहीं लेना चाह रही थी। इसके बाद वह अपने पीहर में रहने लग गई। उसके परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी काउंसलिंग की और उसके बाद मां को कहा कि विश्वास में लेकर पूरी बात सुनें तब विवाहिता ने पूरी जानकारी अपनी मां को बताई। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपने दोस्त को यह जानकारी नहीं दी थी कि उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाना है। जबकि वह अपनी पत्नी को कॉल गर्ल बताते हुए दोस्त को झांसे में लेकर बुलता था। 

pc- aaj tak