Rajasthan: जूली का सीएम शर्मा पर निशाना, मुख्यमंत्री जी, सत्ता के अहंकार में इतना मत डूबिए कि आपको न्याय की पुकार सुनाई देना ही बंद हो जाए
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जूली ने एक वीडियो शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, सत्ता के अहंकार में इतना मत डूबिए कि आपको न्याय की पुकार सुनाई देना ही बंद हो जाए और आप तानाशाही व गुंडागर्दी पर उतर आएं! राजस्थान की बेटी रितु बराला के लिए न्याय मांग रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर लाठियां बरसाना भाजपा सरकार की तानाशाही, बौखलाहट और सत्ता के अहंकार का शर्मनाक चेहरा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जूली ने कहा कि पुलिस की लाठियों से न सच को कुचला जा सकता है, न ही राहुल गांधी के बब्बर शेरों के संघर्ष को रोका जा सकता है। बेटियों को न्याय देने में नाकाम सरकार न्याय मांगने वालों पर ही लाठियां बरसाएगी, तो इस दमन की गूंज सड़क से सदन तक सुनाई देगी!
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले, न हम लाठियों से डरेंगे, न धमकियों से झुकेंगे और न ही सत्ता की गुंडागर्दी के आगे घुटने टेकेंगे। न्याय मिलने तक लड़ेंगे, डटेंगे और इस अहंकारी सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेंगे।
pc- danik bhaskar






