Rajasthan: पंचायत और निकाय चुनावों से पहले बड़ा फेरबदल, राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों से पहले लगातार ट्रांसफरों का दौर चल रहा है। राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बड़े जोरों के साथ तैयारी में लगी हुई है। निकायों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाल दी गई है। साथ ही पंचायत और निकाय चुनाव के चलते प्रशासनिक महकमे में फेरबदल भी शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले प्रदेश में 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब गुरुवार को एक बार फिर से बड़े स्तर पर तबादले की लिस्ट जारी की गई है। आज राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में तहसीलदार और नायब तहसीलदार का तबादला हुआ है।
राजस्व विभाग की तरफ से जारी आदेश में 29 नायब तहसीलदार का ट्रांसफर हुआ है। बड़ी बात है कि नायब तहसीलदारों को पहले से खाली जगहों पर ट्रांसफर किया गया है। भीमराम को बालोतरा के पाटोदी में नायब तहसीलदार लगाया गया है। वहीं, प्रदेश भर में कुल 46 तहसीलदारों का भी ट्रांसफर हुआ है। कई लोगों को तो निर्वाचन की जिम्मेदारी दी गई।
pc- news18 hindi





