Rajasthan: कांग्रेस के खाते फ्रीज होने पर पूर्व सीएम गहलोत बोल गए बड़ी बात, सुनेंगे तो राहुल और खरगे भी हो जाएंगे....

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और इसके साथ ही बयानबाजी का दौर भी। ऐसे में खबरें हैं की लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिसके कारण अब कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। 

इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान गहलोत ने कहा, डिजिटल इंडिया में आज अगर किसी के बैंक खाते सीज हो जाएं तो क्या वो शख्स क्या व्यापार कर सकता है? क्या वो परिवार चला सकता है? आप कल्पना करके देखिए। ये मुद्दा आज गांव-गांव तक पहुंच चुका है, और इस सरकार को ले डूबेगा। इन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए हैं, वो भी बिना किसी कारण। गहलोत ने बताया कि, पहले कानून था कि आप सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही किसी पॉलिटिकल पार्टी को पैसा दे सकते हैं। लेकिन बाद में इस कानून को बदलकर नगद राशि दान करने की लिमिट मात्र 2000 रुपये कर दी गई।

ऐसे में बहुत लोगों तक ये जानकारी नहीं पहुंची, इसीलिए कांग्रेस के खाते में 14 लाख 40 हजार रुपये नगद जमा हो गए, जो नए नियम के कैश लिमिट से ज्यादा थे। इसी के चलते बीजेपी ने कांग्रेस के बैंक खाते में जमा 285 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए। जो इनकम टेक्स ने क्राइम किया है। 

pc- m.punjabkesari.in