Rajasthan: भारत में बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमतों पर राठौड़ ने कहा, अमेरिका में 56 प्रतिशत बढ़े दाम, भारत में वृद्धि अपेक्षाकृत कम
- byShiv
- 25 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में 11 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम चौथी बार बढ़ गए है। महंगाई लगातार बढ़ रही हैं और इस बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हैं की यह तो अमेरिका के मुकाबले कुछ भी नहीं है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजनों से भी ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहां ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो, वहां लोगों को निजी वाहनों की बजाय ट्रेन से यात्रा करनी चाहिए।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मदन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से लगातार पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया, उन्होंने जवाब दिया कि ईंधन के दाम बढ़ने से जनता पर भार जरूर बढ़ता है, लेकिन यह केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 से 56 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि भारत में वृद्धि अपेक्षाकृत कम है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कसा तंज
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हालात को संतुलित बनाए रखा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल-डीजल पर वैट काफी बढ़ाया गया था। इससे टैक्स का बोझ ज्यादा बढ़ गया था।
pc- ndtv raj





