Rajasthan: प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमारी चलती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए दो माह का समय बीच चुका है। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है जबकि कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाने मेें असफल रही है। अशोक गहालोत को इन चुनावों में कांग्रेस की जीत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कांग्रेस को केवल 70 सीटों पर ही जीत मिली है। 

विधानसभ चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अब बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मेरे और  गोविंद सिंह डोटासरा से गलती हुई। हम चुनाव के लेकर कोई स्टैंड नहीं ले पाए।

उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि विधानसभा चुनाव में हमारी चलती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने  इस दौरान कहा कि अनगिनत लोक कल्याणकारी काम किए गए उसके बावजूद पार्टी सत्ता में नहीं लौट पाई ये सोचने की बात है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें