Rajasthan: पायलट ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, चुनाव अपने चेहरे पर लड़ा, अब जनता को क्यों दे रहे धोखा
- byShiv
- 05 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजनीति में अब नीतीश युग का अंत हो गया है। 2 दशकों से प्रदेश की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के नाम पर ही 2025 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा गया था। नीतीश के इस चौंकाने वाले फैसले ने जहां बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का रास्ता साफ कर दिया है, वहीं विपक्षी खेमे ने इसे दिल्ली का दबाव करार दिया है।
इधर नीतीश कुमार के इस फैसले पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जोरदार हमला बोला है, पायलट ने सवाल उठाते हुए कहा, नीतीश कुमार ने अपने चेहरे पर चुनाव लड़ा और जनता का जनादेश हासिल किया, अब वह किसके दबाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं?
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्सश् पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि वर्ष 2005 से अब तक जनता ने उन पर जो भरोसा जताया, उसी की ताकत से उन्होंने बिहार की सेवा की।
pc- ndtv






