Rajasthan: पायलट का बड़ा बयान, शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को डूंगरपुर के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम की यात्रा पर रहे। इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर उन्होंने हरि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सचिन पायलट ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। खबरों की माने तो मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने लोकसभा क्षेत्रों में एसटी सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन की एक संवैधानिक प्रक्रिया होती है और यह हमेशा जनगणना के बाद किया जाता है, लेकिन मौजूदा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए समय से पहले ही परिसीमन की कोशिश कर रही है, जो उचित नहीं है।
जानकारी के अनुसार सचिन पायलट ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है, अस्पतालों में लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
pc- news18





