Rajasthan Politics: उपचुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर आज हो सकता हैं कोई बड़ा फैसला, सीएम भजनलाल आज दिल्ली में....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर है और यहा आज वो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जाएंगे। सीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। कुछ दिन पहले दिल्ली जाकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी और नागौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहीं ज्योति मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

उपचुनाव के चक्कर में हो सकती हैं चर्चा
मीडिया रिपाटर्स की माने तो सीएम की चर्चा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ में राजस्थान विधानसभा के उपचुनाव और राज्य की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनावों को लेकर हो सकती है। साथ ही चर्चा कैबिनेट विस्तार की भी है। उपचुनावों से पहले प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। उपचुनाव के अलावा किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे, निर्दलीय विधायकों की बैठक और राजस्थान में भारी बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों पर भी चर्चा संभव है। 

कांग्रेस के नेता भी है दिल्ली में
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी दिल्ली में है। उन्होंने भी वहां ं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसे लेकर राजनैतिक पंडितों ने कई तरह की भविष्यवाणी की थी। ऐसे में अब सीएम का दिल्ली दौरा चर्चाओं का विषय बन सकता है। बता दें की प्रदेश कांग्रेस भी उपचुनावों की तैयारी में जुट चुकी है।

pc- aaj tak