Rajasthan: एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर गरमा रही राजनीति, डोटासरा ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति रद्द किए जाने का मामला अब गरमाता रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वह पिछले ढाई साल से क्या कर रही थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया में किसी स्तर पर गड़बड़ी थी, तो सरकार को पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। समय रहते दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाते तो आज इतनी बड़ी संख्या में चयनित सब इंस्पेक्टर्स की नौकरी नहीं जाती। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उन अभ्यर्थियों का भी पक्ष रखा जो अपनी मेहनत और ईमानदारी से चयनित हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को एक नजर से देखना ठीक नहीं है।

जानकारी के अनुसार डोटासरा ने कहा कि सरकार को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए, क्योंकि कई लोग दूसरी नौकरियां छोड़कर सब इंस्पेक्टर बने थे। अब उनमें से कई उम्मीदवार ओवर एज हो चुके हैं और दूसरी सरकारी नौकरियों के लिए पात्र भी नहीं रहे। डोटासरा ने कहा कि अगर भर्ती में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो जाती, तो आज ईमानदार अभ्यर्थियों को इसकी कीमत नहीं चुकानी पड़ती।

pc- ndtv raj