Rajasthan Politics: राजस्थान में अगले चुनाव में जीती कांग्रेस तो अशोक गहलोत बनेंगे सीएम! कर दिया इस बड़े नेता ने खुलासा
- byShiv
- 17 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सियासी गलियारों में इस वक्त पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल का एक वीडियो खूब चर्चाओं में है। जिसमें वो अशोक गहलोत के फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं। मेघवाल का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने पर अशोक गहलोत ही सीएम बनेंगे।
उन्होंने कहा कि वो ना सिर्फ मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं, बल्कि सबसे पहले नंबर पर दौड़ रहे हैं। अशोक गहलोत के विकास कार्यों की हर जगह चर्चा है, इसमें कोई शक नहीं है कि अगर हाईकमान चाहे तो वे फिर से सीएम बनने सकते हैं।
पूर्व मंत्री के इस बयान पर अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैंने पहले ही कहा था, एक पार्टी जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ती है, जबकि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग नेता सीएम बनने तक ही सीमित रह जाते हैं। बस यही व्यक्तिगत स्वार्थ पार्टी हित पर हमेशा हावी रहता है, जिसका खामियाजा पूरी पार्टी उठाती है।
pc- parbhat khabar