Rajasthan Politics: मानसून सत्र के दौरान सदन में नजर आएंगे नए मंत्री, भजनलाल कैबिनेट में होने जा रहा बदलाव! विधायकों की लगेगी लॉटरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बजट सत्र के बाद भजनलाल सरकार में बड़ा बदलाव होने का संकेत है। बताया जा रहा है की मानसून सत्र के दौरान सदन में नए मंत्री देखने को मिल सकते है। ऐसा इसलिए की मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो चुका हैं और दोनों ही जगहों पर सरकार साथ साथ बनी थी ऐसे में संभावना हैं की राजस्थान में कैबिनेट विस्तार हो सकता हैं और प्रदेश को नए मंत्री मिल सकते है। वैसे कैबिनेट में दो मंत्रियों की जगह तो इन छह महीनों में ही खाली हो चुकी है। 

कुछ मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी
मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश की सियासत में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार भी किया गया, ऐसे में राजस्थान से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। 

मध्यप्रदेश में हुआ हैं बदलाव 
बता दें कि मध्यप्रदेश में बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर वहां के मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। कुछ नए चेहरे को जगह दी। मध्यप्रदेश में बदलाव की सियासी हलचल राजस्थान तक भी पहुंच गई, ऐसे में माना जा रहा हैं कि यहा भी बदलाव होना तय है। 

6 महीने के कार्यकाल से होगा तय
बताया जा रहा है कि राजस्थान में मंत्रिमंडल में बदलाव मंत्रियों के 6 महीने के काम को देखकर किया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली में पार्टी हाई कमान के पास बीजेपी के मंत्रिमंडल के सदस्यों की 6 महीने के काम कि रिपोर्ट गई हुई है। जहां उनकी समीक्षा की जा रही है। चर्चा है कि वर्तमान मंत्रिमंडल मे चार से पांच मंत्रियों की परफॉर्मेंस को लेकर बदलाव की संभावना है।

कई विधायकों के खुलेगी किस्मत
भजनलाल सरकार के 6 महीने के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए बीजेपी हाईकमान बदलाव कर सकती है। 8 से 10 नए विधायकों को मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। चर्चा है कि 4 से 5 मंत्रियों को बदला जा सकता हैं 

pc- Rj,zee news,ndtv raj,india.com, neindia.com