Rajasthan Politics: क्यों एक दूसरे से खुन्नस खाएं बैठे हैं अशोक गहलोत और सीएम भजनलाल शर्मा, अब एक दूसरे पर कर रहे....
- byShiv
- 09 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान एक सर्कस वाला बयान दिया था। इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। पहले भाजपा के कई मंत्री गहलोत को घेरने की कोशिश में लगे थे तो अब खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि गहलोत ने पांच साल तक सर्कस ही चलाया है।
क्या कहा भजनलाल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि पूर्व सीएम ने पांच साल सर्कस ही तो चलाया था, कभी होटल से तो, कभी कहीं से। इसलिए अब उनको सर्कस ही दिखता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजकल वो सोशल साइट पर कई बातें लिख रहे हैं। मैं उनको याद दिलवाना चाहता हूं आदमी जब किसी पर अंगुली उठाता है तो चार अंगुली उसकी तरफ भी होती है। यह उनको ध्यान रखना चाहिए।
साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वो जिन बातों को कह रहे हैं, वो खुद भी कर सकते थे। उनका भी लंबा समय रहा है। उनको यह सोचना चाहिए कि वो जो कह रहे हैं। उसमें वो कितने खरे उतरे हैं। सोचे समझे बिना कोई बात नहीं कहनी चाहिए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान भजनलाल सरकार पर जुबानी हमला बोला था। गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है, कोई मनाने में लगा है। सरकार पूरी तरह फेल है।
pc- ndtv raj