Rajasthan: सतीश पूनिया ने कहा, मुझे फूलों के गुलदस्ते, महंगे उपहार न दे...बताया उन्हें कार्यकर्ता क्या दे सकते हैं...
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने आज एक वीडियो जारी कर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि फूलों के गुलदस्ते, महंगे उपहार, साफा, शॉल और माला मुझे न दें। उन्होंने कहा कि सम्मान देना है तो एक फूल या पढ़ने योग्य पुस्तक से दें।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूनिया ने आगे कहा, कि आपको यदि सम्मान देना है तो एक फूल देकर दे सकते हैं। आपको यदि कुछ भेंट करनी है तो एक पढ़ने योग्य पुस्तक दे सकते हैं। सतीश पूनिया ने इसके आगे विकल्प देते हुए कहा कि यदि कोई उन्हें भेंट देना चाहता है, तो किसी गौशाला में अंशदान कर रसीद दें, दिव्यांग की मदद करें, अनाथ आश्रम को पोषित करें या किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देकर पढ़ाए।
उन्होंने कहा, मेरे सम्मान के विकल्प बहुत हो सकते हैं, मुझे खुशी होगी कि आप उपहार की जगह किसी सामाजिक या धार्मिक सरोकार से जुड़ने के अंशदान की रसीद मुझे भेंट करेंगे। पूनिया ने यह भी कहा कि सत्कार तो मुस्कुराहट और मिलने से भी हो जाता है। उन्होंने अपील की कि लोग उनकी इस बात पर गौर करें और सहयोग करें।
pc-livehindustan.com





