Rajasthan: मुनीम वीडियो कॉल कर महिला को दिखाता था ये चीज, एक दिन रात में महिला ने कर दिया फिर....
- byShiv sharma
- 13 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक मुनीम को हनीट्रैप के मामले में फंसाकर 50 लाख रुपए लूटने वालें एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुनीम जयपुर में विद्याधर नगर इलाके में एक ऑफिस में नौकरी करता था। लेकिन जब मालिक नहीं होता तो मुनीम नोटों की गड्डियां निकलता और फिर अपने दोस्तों और अन्य साथियों को वीडियो कॉल करता और नोट दिखाता था।
महिला से हो गई पहचान
मीडिया रिपोटर्स माने तो मुनीम की पहचान सोशल मीडिया पर एक महिला से हुई। उस महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए वीडियो कॉल करना शुरू किया। इतना ही नहीं मुनीम महिला को नोटों के वीडियो भी भेजता रहा। 21 जून की रात महिला ने मुनीम को नशीली कोल्डड्रिं पिलाई और फिर उसे बेहोश करके 50 लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने अब इस मामले में मास्टरमाइंड प्रभाती देवी उर्फ दीप्ति और उसके प्रेमी इमरान को पकड़ा है। इनके पास से करीब 35 लाख रुपए बरामद हो चुके है। इसके अलावा मामले में अभी चार आरोपी फरार है।
pc- jagran