Rajasthan: भजनलाल सरकार राजधानी जयपुर को देने जा रही बड़ी सौगात, रामनिवास बाग में तैयार हो रही नई.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब राजधानी जयपुर के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। खबरों की माने तो रामनिवास बाग में एक नवीन एवं आकर्षक चौपाटी विकसित की जा रही है। यहां जयपुरवासियों के लिए मनोरंजन, खान-पान, अवकाश एवं पारिवारिक गतिविधियों का एक नया केंद्र उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ये काम किया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि रामनिवास बाग में प्रस्तावित चौपाटी को आज की युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत 637.50 लाख रुपए है। चौपाटी में दोनों ओर कुल 15 फूड ट्रक की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार के खान-पान की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने बताया कि चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केपिंग, ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन एम्फीथिएटर/थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में एंट्री प्लाजा, सिटिंग एरिया, पाथवे, टॉयलेट एवं पेयजल सुविधाओं के साथ बाहरी सर्विस पाथवे का भी प्रावधान किया गया है।

pc- etv bharat