Rajasthan: सुसराल वाले बहू का बनाते थे अश्लील वीडियो और करते थे फिर उससे ये डिमांड, पूरी नहीं करने पर रात भर....
- byShiv
- 03 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद जिसने भी सुना वो सुनकर दंग रह गया है। वहीं पुलिस ने भी घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अलवर जिले में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा सुसाइड करने के बाद उसके ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। महिला के पीहर पक्ष ने उसके ससुरालवालों पर महिला के अश्लील वीडियो बनाने का मामला भी दर्ज करवाया है।
क्या हैं मामला
जानकारी के अनुसार महिला महिला की डेडबॉडी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने भी इस बात का जिक्र किया है। किशनगढ़बास पुलिस के अनुसार मामले में मृतक महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी बहन की शादी मार्च 2023 को भरतपुर के डीग क्षेत्र के रहने वाले हरीश नाम के लड़के के साथ हुई। शादी में लड़की के परिवार ने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। लेकिन उसके बाद भी ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान करते रहे। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का पति हरीश और उसके परिवार के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट करते और उसे दहेज के लिए बार-बार परेशान भी करते थे।
अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी
पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई ने बताया है कि उसकी बहन को ससुराल के लोगों के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। जिससे आहत होकर उसकी बहन ने रसोई में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं मृतक महिला के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि मैं अपनी जान दे रही हूं। मेरे ससुराल के लोगों ने मुझे मारपीट करके भगा दिया। ससुराल के लोग मेरे गंदे वीडियो भी बनाते थे।
pc- hindustan