Rajasthan: प्रदेश को जल्द ही मिलेेंगे नए राज्यपाल, कलराज मिश्र का कार्यकाल हुआ पूरा, नई नियुक्ति तक रहेंगे पद पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं और अब प्रदेश को नए राज्यपाल मिलेंगे। हालांकि अभी तक घोषणा नहीं हुई हैं और मिश्र के लिए यह भी कहा जा रहा हैं कुछ समय के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। दिल्ली से अभी तक यही आदेश है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान सहित 8 राज्यों में मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल पूरा हो गया, जहां के राज्यपाल को लेकर आने वाले दिनों में निर्णय होना है।

अब मिश्र ही संभालेंगे जिम्मेदारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अभी दिल्ली से यही आदेश हैं कि कलराज मिश्र ही राजस्थान ही राजस्थान की जिम्मेदारी संभालेंगे। जैसे ही नई नियुक्ति होगी उसके बाद वो पद छोड़ेंगे। बता दें की अभी कलराज मिश्र के कई कार्यक्रम तय हैं। उनके अनुसार अभी मिश्र के बदलने में समय है। बता दें की राज्यपाल कलराज मिश्र ने आचार्य देवव्रत के स्थान पर 22 जुलाई 2019 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था, देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद कलराज मिश्र ने 9 सितम्बर 2019 को राजस्थान राज्यपाल पद कि शपथ ली, उनका हिमाचल और राजस्थान दोनों जगह मिलाकर पांच साल का कार्यकाल रविवार को पूरा हो गया।

8 राज्यों में होगी नई नियुक्ति
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लगभग 8 राज्यों के राज्यपालों को इस बार बदला जाएगा। क्यों कि इन सभी का कार्यकाल पूरा हो गया है। जुलाई 2019 में ही आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश, रमेश बैस को त्रिपुरा उसके बाद बैस ने जुलाई 2021 में झारंखड संभाला और वे फरवरी 2023 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। जुलाई 2019 में ही फागु चौहान को बिहार और आर एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया था।

pc- MTTV india