Rajasthan: प्रदेश के इन तीन नेताओं को है अब नई जिम्मेदारी का इंतजार, दशकों तक चला हैं इनका सिक्का

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा के बाद लोकसभा के चुनाव भी समाप्त हो चुुके हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा को झटका भी लगा है। इन चुनावों में कई बड़े नेता भी सक्रिय रहे है। लेकिन प्रदेश की राजनीति में कई दशकों से जिनका सिक्का चलता था अब वो नेता अपनी भूमिका के इंतजार में है। जी हां चाहे बात वसुंधरा राजे की हो अशोक गहलोत की और चाहे सचिन पायलट की हो।

विधानसभा चुनावों के बाद से नहीं हैं कोई जिम्मेदारी
राज्य से लेकर केंद्र की राजनीति में इन नेताओं का हमेशा बड़ा हाथ रहा है। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद उनके कद में फर्क दिख रहा है। अब लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद और मुसीबत बढ़ गई है। अब भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी के संगठनों में बदलाव होना हैं, ऐसे में इन तीनों नेताओं को जिम्मेदारी मिलती भी हैं या नहीं ये एक बड़ी बात है। 

तीनों के पास रह चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारी
वैसे राजस्थान के तीनों नेताओं के पास बड़ी जिम्मेदारी रह चुकी है। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन तीनों नेताओं का राजस्थान में अच्छा प्रभाव माना जाता है, लेकिन, अब उन्हें खुद नई भूमिका का इतंजार है। अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट को लेकर चर्चाएं तेज है। माना जा रहा हैं की अब संगठनों में बदलाव होता हैं तो इन तीनों को क्या जिम्मेदारी मिलेगी।

pc- the print,www.telegraphindia.com, news18