Rajasthan: 25 मई से शुरू होने जा रहा राजस्थान में ये अभियान, मुख्यमंत्री शर्मा ने खुद किया इसका...
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सररकार की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत गंगा दशहरा (25 मई) को शुरू की जाएगी। ये चरण 5 जून को पर्यावरण दिवस तक संचालित होगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को नई दिल्ली से जल संचय-जन भागीदारी-2.0 की प्रगति पर आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने कहा कि पानी की महत्ता को राजस्थान से बेहतर कोई भी नहीं समझ सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में कर्मभूमि से मातृभूमि और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जैसी पहल कर प्रदेशभर में भूजल स्तर में सुधार लाने के साथ ही पारम्परिक जल स्त्रोतों को नया जीवन देने का प्रयास किया है। इन अभियानों के माध्यम से प्रदेशभर में जनचेतना आई है, जिसके आगामी समय में सुखद परिणाम सामने आएंगे।
सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के द्वितीय चरण की शुरूआत गंगा दशहरा (25 मई) को शुरू करने जा रही है। जो 5 जून को पर्यावरण दिवस तक संचालित होगा। सीएम भजनलाल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान 2.0 में शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, सिविल सोसाइटीज और आमजन की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया।
pc-






