Rajasthan: प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर आज इन नेताओं में हो रही सीधी टक्कर, जान ले आप भी एक एक का नाम

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान आज शुरू हो चुका है और इस पर्व में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। बता दें की आज राजस्थान में भी पहले चरण का मतदान हैं और यहां भी 25 में से 12 सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। ऐसे में हम जानेंगे की इन 12 सीटों से कौन कौन नेता आज एक दूसरे को टक्कर दे रहा हैं और किस किस की किस्मत का फैसला आज जनता करने वाली हैै।

भरतपुर - भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली तो कांग्रेस की संजना जाटव के बीच मुकाबला हो रहा है। 
 

करौली धौलपुर - करौली धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा कि इंदु देवी जाटव और कांग्रेस से पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव चुनावी मैदान में है। 
 

दौसा - दौसा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से कन्हैयालाल मीणा तो कांग्रेस के मौजूदा विधायक मुरारी लाल मीणा के बीच मुकाबला जारी है।
 

नागौर - नागौर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से ज्योति मिर्धा और आरएलपी के हनुमान बेनीवाल के बीच टक्कर है।
 

गंगानगर- गंगानगर लोकसभा सीट के लिए भाजपा से प्रियंका बैलान और कांग्रेस से कुलदीप इंदौरा के बीच आज चुनावी मुकाबला है। 
 

सीकर - सीकर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद सुमेधानंद सरस्वती और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जो कांग्रेस गठबंधन से माकपा नेता अमराराम को मैदान में उनके बीच आज सीधी टक्कर है। 
 

जयपुर ग्रामीण - जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता अनिल चोपड़ा के बीच मुकाबला है।
 

जयपुर - जयपुर शहर लोकसभा सीट के लिए भाजपा की और से मंजू शर्मा तो कांग्रेस और से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बीच टक्कर है। 
 

अलवर - अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और कांग्रेस के ललित यादव के बीच चुनावी मैदान में टक्कर है।

बीकानेर - बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कांग्रेस की तरफ से गोविंद राम मेघवाल कि किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी।
 

चूरू - चूरू लोकसभा सीट से भाजपा की और से पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया जबकि कांग्रेस के टिकट पर राहुल कस्वां चुनावी मैदान में है। 
 

झुंझुनूं - झुंझुनूं लोकसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी तो कांग्रेस की और से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक बृजेंद्र ओला मुकाबले में है। 

pc- en.wikipedia.org, prsindia.org, www.deccanherald.com