Rajasthan: विधानसभा में जोरदार हंगामा, आसन से संदीप शर्मा ने विपक्ष को बता दिया सड़क छाप, पक्ष-विपक्ष में हुई तकरार
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार का दिन बहम रहा, कई मुख्य बिलों पर चर्चा हुई, साथ ही साथ ही इतना हजंगा हुआ ही हाथापाई की नौबत तक आ गई। आसन पर बैठे सभापति संदीप शर्मा और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तल्ख बहस हुई. बताया जा रहा था कि राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर हरिमोहन शर्मा बोल रहे थ, इस दौरान आसान से संदीप शर्मा ने घंटी बजाकर हरिमोहन शर्मा को अपना संबोधन खत्म करने के लिए कहा, इस पर गोविंद डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधायक बिल पर बोल रहे हैं और आप उन्हें बीच में नहीं टोक सकते. इस पर संदीप शर्मा और गोविंद डोटासरा के बीच तल्ख बहस हो गई।
वेल में पहुंच गए पक्ष-विपक्ष के नेता
इस बीच संदीप शर्मा ने वहीं से खड़े होकर गोविंद डोटासरा को हिदायत दी, कांग्रेस के विधायक गोविंद डोटासरा के समर्थन में एकजुट होकर सदन के वेल में आ गए, इस बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दखल देने की कोशिश की, तो सत्ता पक्ष के भी कुछ विधायक जोगाराम पटेल की सीट तक जाकर उनके समर्थन में खड़े हो गए।
इस दौरान मदन दिलावर और हाकम अली में तो हाथापाई होती-होती बच गई, दोनों के बीच तकरीबन आधा एक-डेढ़ फीट का अंतर ही रह गया था, मदन दिलावर ने कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी को बदतमीजी बताया, तो हाकम अली भी उनसे उलझ गए, दोनों के बीच कड़े शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सत्ता पक्ष के विधायकों को वापस अपनी अपनी सीटों पर भेजा, उधर आसन से संदीप शर्मा कहते रहे कि आप लोग सड़क छाप हो, आप दादागीरी कर रहे हो, आपके हिसाब से सदन नहीं चलेगा, उधर अविनाश गहलोत अपनी सीट पर पहुंचने के बाद बोले, कि यह नाथी का बाड़ा नहीं है, जो आप अपनी मनमर्जी चलाएंगे।
pc- assembly.rajasthan.gov.in






