Rajasthan weather update: बारिश ने बढ़ा दी है प्रदेश में ठंड, दो दिनों दिनों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट
- byhanumnan
- 28 Dec, 2024

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के मौसम में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बड़ा बदलाव आया है। इसी कारण राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। इस कारण हांड कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग शुक्रवार को जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश के बाद ठंड और कोहरे ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो दिन अभी और रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसे प्रदेश के लोगों को कड़ाके की सर्दी का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्दी ठंड का प्रभाव अगले कई दिनों तक रहने वाला है। नए साल के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के लोगों को कड़ाके की ठंड का प्रभाव झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों में नीमकाथाना (सीकर) में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
चूरू में रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस चूरू में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सर्वाधिक तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में रिकॉर्ड हुआ है।
PC: mpbreakingnews