Sanjay Raut: शिवसेना नेता राउत का बड़ा बयान, योगी नहीं तो यूपी भी नहीं, हम सीएम योगी से बहुत प्यार करते हैं

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति के जाने माने चेहरे और हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। 26 नवंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान राउत ने सीएम योगी को एक सक्षम नेता और हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया है। विरोधी खेमे में होने के बावजूद संजय राउत के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

जाने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खुद को सीएम पद का चेहरा घोषित करने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर योगी जी ने खुद ऐसा कहा है, तो यह बेहद सराहनीय है क्योंकि वे एक काबिल इंसान है। राउत ने आगे कहा, हम भी योगी जी से बहुत प्यार करते हैं। योगी जी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं, जो सबसे ऊपर खड़ा है, अगर योगी नहीं हैं, तो यूपी भी नहीं है।

संजय राउत ने उत्तर प्रदेश की सियासत में योगी आदित्यनाथ की पकड़ को मजबूत बताते हुए कहा कि वे यूपी में ही रहेंगे। राउत के मुताबिक, अगर योगी जी ने खुद के लिए कहा है कि ‘मैं ही मुख्यमंत्री हूं’, तो इसका सीधा मतलब है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि बहुमत मिलने के बाद विधायक दल ही अपना नेता चुनता है और जो भी बहुमत आएगा, उसमें सबसे ज्यादा विधायक योगी जी के समर्थन वाले ही होंगे।

pc- india tv hindi