Rajasthan: टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को सुलाया मौत की नींद, दोनों के बीच चल रहा था...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां महिला ने प्रेमी के साथ मलिकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक अमराराम और मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल कर लिया। 

किसी और से करती है प्रेम 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल की शादी करीब 3 साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी, अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी और दोनों में विवाद रहता था, शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रहती थी। इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल से हो गया जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। दोनों के बीच मे पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पति से रोज होता था विवाद
विवाह के बाद से अनु और उसके पति में रोज विवाद होता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, जिसमें दोनों को समझाया गया। उसके बाद अनु अपने ससुराल आई, लेकिन दो दिन बाद ही उसने रात में अपने प्रेमी अमराराम को फ़ोन करके बुलाया। दोनों ने मिलकर सोते हुए महेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब महेंद्र देर तक नहीं जगा तो उसकी मां ने जाकर देखा, तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था, इसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी।

pc- ndtv