Raksha Bandhan 2026: जाने बहनों को कितना समय मिलेगा भाई की कलाई पर राखी बांधने का, राहु काल भी रखना होगा ध्यान

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व है, इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में राखी बांधने से पहले शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रहण के समय की जानकारी होना जरूरी है। 

28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा बंधन
इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9.08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 9.48 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह 5.57 बजे से 9.48 बजे तक का समय शुभ रहेगा। यानी बहनों को राखी बांधने के लिए कुल 3 घंटे 51 मिनट का शुभ समय मिलेगा। इस अवधि में अपनी सुविधा के अनुसार शुभ समय देखकर भाई को राखी बांधी जा सकती है। 

राहु काल का भी रखें ध्यान
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय राहु काल का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ऐसे में बहनें सुबह मिलने वाले शुभ मुहूर्त में ही राखी बांध सकती हैं। इससे राहु काल में राखी बांधने की स्थिति नहीं बनेगी।

रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण
इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण 28 अगस्त को होगा, हालांकि, ग्रहण की दृश्यता हर स्थान पर एक जैसी नहीं होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई देता है, वहां सूतक काल और अन्य धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है. इसलिए अपने शहर में ग्रहण की दृश्यता जरूर जांच लें।

pc- bhaktiras.net