Raksha Bandhan 2026: जाने कौन हैं भद्रा और क्या होता हैं भद्रा में राखी बांधने से, हमेशा होती हैं इसकी चर्चा
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनके कुशल जीवन की कामना करती है। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का होना जरूरी है, लेकिन रक्षाबंधन पर भद्रा की चिंता लोगों को अधिक रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा तो नहीं है। क्योंकि भद्रा के समय में राखी नहीं बांधी जाती है, अगर कोई भद्रा में राखी बांधता है तो क्या होगा? आइए जानते है।
भद्रा कौन हैं?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भद्रा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी छाया की पुत्री हैं। भद्रा के भाई न्याय के देवता शनिदेव हैं, वहीं यमराज और यमुना भी उनके भाई और बहन हैं, लेकिन वे सूर्यदेव की पत्नी संज्ञा से उत्पन्न हुए, भद्रा बचपन से ही आक्रामक और उग्र स्वभाव की थीं। कहा जाता है कि भद्रा का जन्म असुरों के वध के लिए हुआ था।
वे अपने जन्म के बाद से ही हवन, यज्ञ, जप, तप और अन्य मांगलिक कार्यों में बाधाएं डालने लगी थीं, भद्रा के स्वभाव से उनके पिता सूर्यदेव भी काफी चिंतित हो गए, एक दिन वे ब्रह्मा जी के पास गए और भद्रा के बारे में उनसे बात की। ब्रह्मा जी ने भद्रा को समझाया कि तुम्हारे कार्यों से दूसरों की शांति भंग हो जाती है, इस वजह से तुम्हारे लिए एक समय निर्धारित करते हैं, उसमें तुम वास करोगी, तुम्हारा वास तीनों लोकों स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल में होगा, जब तुम्हारे समय में कोई शुभ कार्य करे तो तुम उसमें विघ्न-बाधा उत्पन्न करना, ब्रह्मा जी ने पंचांग में बव, बालव आदि करणों के बाद भद्रा के निवास का स्थान तय किया।
भद्रा में राखी बांधने से क्या होता है?
यदि कोई बहन अपने भाई को भद्रा में राखी बांधती है तो वह अशुभ होता है, उसके जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, विघ्न और बाधाओं से सफलता मिलनी कठिन हो सकती है, इस वजह से भद्रा के समय में रक्षाबंधन नहीं मनाते हैं।
रक्षाबंधन कब है?
इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को है,उस दिन सावन पूर्णिमा है, पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त को सुबह 9.48 बजे तक है, पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं है।
pc- nipura.in






