Ramayana: रामायण के टीजर पर दीपिका चिखलिया का आया रिएक्शन, बोली जो देखा वो सही में...4000 करोड़ लगाकर भी...

इंटरनेट डेस्क। डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का टीजर सामने आ चुका हैं और इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाए भी सामने आ रही है। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। वहीं 80-90 के दशक की मशहूर सीता, दीपिका चिखलिया ने भी इस टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने फिल्म की भव्यता और विजुअल्स की जमकर तारीफ की है और कहा कि यह बेहद खूबसूरत लग रही है। उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने टीजर देखा और यह बहुत ग्रैंड लगा। उन्होंने कहा, “बहुत रिच लग रहा है, इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है। अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं, यह बहुत खूबसूरत दिख रही है। उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म का स्केल और प्रेजेंटेशन काफी शानदार है।

pc- jansatta