Rang Panchami 2026: कल मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जाने पूजा की विधि और मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में रंग पंचमी एक ऐसा पर्व हैं जिसका बहुत ही बड़ा महत्व है। हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। रंग पंचमी के साथ ब्रज क्षेत्र में चलने वाला लगभग 40 दिनों का होली उत्सव भी समाप्त हो जाता है। रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण और लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है। इस साल रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जा रहा है तो जानते हैं पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त आदी।  

रंग पंचमी 2026 तिथि
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत- 07 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से होगी
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समापन- 08 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा।
रंग पंचमी 2026 तिथि- यह पर्व 08 मार्च 2026 को होगा।

रंग पंचमी 2026 पूजा विधि
प्रातःकाल या फिर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त हो जाएं और स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ और पवित्र वस्त्र धारण करें। सबसे पहले एक लकड़ी की चौकी लें और उस पर पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाएं। फिर उस चौकी पर राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

इसके बाद पास में एक कलश की स्थापना करें। कलश पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और उसमें स्वच्छ जल भरें। फिर कलश के ऊपर थोड़ा सा अनाज रखकर उसे विधि अनुसार ढक दें।

अब श्री राधा-कृष्ण को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। स्नान के पश्चात उन्हें स्वच्छ या नए वस्त्र अर्पित करें और फूल, माला आदि से उनका सुंदर श्रृंगार करें।
इसके बाद भगवान को गुलाल, पीला चंदन और अक्षत अर्पित करें तथा अपनी श्रद्धा के अनुसार मिठाई या अन्य प्रसाद का भोग लगाएं।

फिर घी का दीपक और धूप जलाकर मंत्रों तथा चालीसा, कथा का पाठ करें। पूजा के अंत में श्रद्धा के साथ श्री राधा-कृष्ण की आरती करें। 

pc- parbhat khabar