Rashifal 13 sep 2026: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा अच्छा, नया काम शुरू करने के अवसर मिलेगा, जाने आज का राशिफल
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 13 सितंबर 2026 रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए निजी रिश्तों को संभालने वाला रहेगा। बातचीत में सावधानी रखें, साथ ही मौसम बदलने के साथ स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तो जानते हैं आज क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन मनचाहा परिणाम देने वाला रह सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। जरूरी कामों पर ध्यान दें और आलस्य से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बड़े लेन-देन से बचना बेहतर होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से नया काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। लंबित काम पूरे होंगे और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कारोबारियों को योजनाओं से लाभ मिलेगा।
pc- india tv hindi






