Rashifal 29 april 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा दिन, नौकरी के मिल सकते हैं अवसर, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। 29 अप्रैल 2026 को बुधवार हैं और आज के दिन आप गणेश जी के मंदिर जाएं और किसी नए काम की शुरूआत करें। कई राशि के जातकों के लिए यह दिन काफी शुभ रहने वाला है, जहां भाग्य का साथ, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और आप अपने प्रदर्शन से दूसरों को प्रभावित करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है और पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और शिक्षा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं।
pc- zee news






