Rashifal 29 jan 2026: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा शुभ, मिलेंगे अच्छे समाचार, जाने क्या कहता हैं राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 29 जनवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। गुरुवार को ग्रहों की चाल कुछ लोगों के लिए धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बना रही है। आज के दिन आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है, इसके साथ ही आपका रूका काम भी शुरू हो सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपको आज अच्छी सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति और अचानक आर्थिक लाभ से आपके कई काम पूरे होंगे। जो लोग किसी तरह का कारोबार आदि करते हैं उनको फायदा होता हुआ दिखाई देगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी गतिविधियां बनी रहेगी। नौकरी में आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ बड़े अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चों से भरा हुआ होगा।

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है। जिससे कार्यक्षेत्र में आपके हाथ में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

pc- aaj tak