Rashifal 29 sep 2026: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेंगे अच्छे समाचार, जाने आज का राशिफल
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 29 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए अलग-अलग तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। कई जातकों को धार्मिक स्थल की यात्रा करने का मौका मिल सकता हैं, जो कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा और काम में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से उधार दिया गया पैसा अचानक वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार में किसी व्यक्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।
pc- firstindianews.com






