Rashifal 30 sep 2026: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, लेन-देन में सावधानी बरतने की होगी जरूरत, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। 30 सितंबर 2026 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ लोगों को परिवार और काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपका रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता हैं तो जानते हैं आज क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में साथी की नाराजगी से थोड़ी उदासी रह सकती है।
सिंह राशि
दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा, नए कामों पर ध्यान देंगे और मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है, नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है।
कन्या राशि
कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेन-देन में सावधानी बरतें, नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
pc- aaj tak






