Rashifal 4 Feb 2026: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेगा आपको अच्छा अवसर, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। 4 फरवरी 2026 बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप गणेश जी की पूजा करें और फिर नए काम की शुरूआत करें। बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। तो जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी की भावनाओं में बहने से बचना होगा। आज आपको किसी तरह के कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला और अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम करने के दौरान बेहतर धैर्य और संयम से काम लेना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कुछ अच्छा और बेहतर पाने का होगा। भाग्य का भी भरपूर साथ आपको मिलेगा जिससे आपके थोड़े से प्रयास में ही बहुत सारे मसले हल होंगे। लोगों का अच्छा और भरपूर प्यार आपको मिलेगा। आज के दिन आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन किसी तरह के दबाव में बीतेगा। मन में तरह-तरह की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको छोटी-छोटी बातों में उलझनें से बचना होगा। आपको किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।
pc- sudarshannews.in





