Gold Silver Price: त्योहारी सीजन में खरीदारों को फायदा, गोल्ड-सिल्वर के रेट में आई कमी, चांदी पहुंची 2 लाख के नीचे

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार पास में हैं और इसके बाद शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। इस बीच सोने चांदी के दाम कमजोर होते दिख रहे है। घरेलू बाजार में 23 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी दोनों के भाव नीचे आ गए। 24 कैरेट सोना 0.61 प्रतिशत गिरकर 1,42,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,96,510 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं
घरेलू वायदा बाजार में भी शुक्रवार सुबह दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 1.99 प्रतिशत टूटकर 1,96,390 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। 

23 अक्टूबर को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं:

Gold Silver Prices in Different Cities of India

pc- businesstoday.in