Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर BCCI का बड़ा बयान आया सामने...आज के बाद रोहित....
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इसको लेकर बड़ा बयान आया है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बोल दिया कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा।
खबरों के अनुसार, बीसीसीआई सचिव ने कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। वह रोहित आगे भी भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे।
इससे पहले दावा किया गया था कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का अन्तिम इंटरनेशनल मैच हो सकता है। ये भी दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित को बता दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं। रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। रोहित पर ही संन्यास लेने या चयन के लिए उपलब्ध रहने का फैसला छोड़ दिया है।
PC- thestatesman.com






