Russia-Ukraine war: रूस ने अमेरिका को दिया पुतिन के एक आवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले का सबूत
- byShiv
- 02 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। एक तरह अमेरिका रूस और यूक्रेन में शांति की कोशिश कर रहा हैं, तो वहीं दूसरी और दोनों में अभी भी तनाव बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रूस ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले का सबूत सौंपा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख एडमिरल इगोर कोस्त्युकोव ने इस हफ्ते की शुरुआत में गिराए गए यूक्रेनी ड्रोन का एक अहम हिस्सा अमेरिकी मिलिट्री अटैची को सौंपा।
रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी अधिकारियों का दावा है कि डिवाइस से मिले डेटा से पता चलता है कि टारगेट नोवगोरोड इलाके में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक आवास था। रूस के रक्षा मंत्रालय के टेलीग्राम चैनल द्वारा जारी एक वीडियो में कोस्त्युकोव को ड्रोन का नेविगेशन कंट्रोलर सौंपते हुए दिखाया गया है।
pc- NBC news





