Russia-Ukraine war: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात, जल्द ही मिल सकती हैं अच्छी खबर

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक बड़ी उम्मीद जगाई है। ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी सरकार के शांति प्रयास रंग ला रहे हैं और जल्द ही दुनिया को इस मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही है।

जानकारी के अनुसार ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब हाल ही में पुतिन ने ट्रंप के कहने पर यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए 7 दिनों के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति दी थी। ट्रंप ने पहली बार इतने खुले तौर पर युद्ध विराम या शांति समझौते की संभावना जताई है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा, मुझे लगता है कि हम यूक्रेन और रूस के साथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पहली बार मैं ये कह रहा हूं, हमें शायद जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिलने वाली है।

pc- prio.org