सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ लिए सात फेरे, वेडिंग फैशन रहा चर्चाओं में

इंटरनेट डेस्क। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे ले लिए है। साउथ मुंबई के एक लग्जरी और हाई-सिक्योरिटी वेन्यू में हुई इस शादी में परंपरा और शाही अंदाज दोनों की झलक देखने को मिली।

इस खास मौके पर अर्जुन और सानिया के साथ-साथ तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का वेडिंग फैशन भी खूब चर्चा में रहा। परिवार के हर सदस्य ने ऐसे आउटफिट चुने जो ट्रेडिशनल टच और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थे ।

शादी के खास दिन सानिया चंडोक लाल रंग की हैवी वर्क वाली खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल नौवारी स्टाइल में ड्रेप किया था। वहीं अर्जुन तेंदुलकर शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई गहरे लाल रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आए।

pc- aaj tak