Sawan 2025: जाने सावन के पहले दिन भगवान शिव की पूजा के शुभ मुहूर्त, और क्या है विधि

इंटरनेट डेस्क। सावन का पहला दिन आज हैं और यह सावन माह भगवान शिव को सबसे प्रिय है। इस माह में भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना व सोमवार व्रत करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। तो आज जानते हैं सावन माह के पहले दिन शिव पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शिव जी के प्रिय भोग, मंत्र व आरती।

सावन के पहले दिन के शिव पूजन मुहूर्त
सावन के पहले दिन शिव पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.10 बजे से सुबह 04.51 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.59 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02.45 बजे से दोपहर 03.40 बजे तक रहेगा। शाम के समय शिव पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07.21 बजे से शाम 07.41 बजे तक रहेगा। 

भगवान शिव पूजा विधि
सबसे पहले सूर्याेदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दही, घी, शहद, शक्कर, चंदन, अक्षत व गंगाजल आदि अर्पित करें। भगवान शिव के सामने घी का दीपक व धूप जलाएं। शिव मंत्र ऊं नम शिवाय का जाप करें। भगवान शिव की आरती उतारें और शिव चालीसा का पाठ करें।

pc-jaibhole.co.in