Sawan 2026: सावन के दोनों प्रदोष व्रत होने वाले हैं खास, जान ले सही तिथि और मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। यह भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है। इस दौरान प्रदोष व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि तिथि और सावन दोनों ही भोलेनाथ को विशेष रूप से प्रसन्न करते हैं। इस बार सावन में सोम प्रदोष और भौम प्रदोष का संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और संतान, स्वास्थ्य, धन तथा करियर से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
सावन 2026 के दोनों प्रदोष व्रत की पूरी जानकारी।

सोम प्रदोष व्रत 10 अगस्त 2026 
सावन का पहला प्रदोष व्रत 10 अगस्त 2026 को सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन सोमवार व्रत और प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है। सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 10 अगस्त को सुबह 8 बजे शुरू होकर 11 अगस्त को सुबह 4रू54 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त शाम 6.37 से रात 8.48 बजे तक रहेगा।

भौम प्रदोष व्रत
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त 2026 को मंगलवार को है। सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी सुबह 6.20 बजे शुरू होकर अगले दिन 26 अगस्त को सुबह 7.59 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल पूजा मुहूर्त शाम 6.24 से रात 8.39 बजे तक रहेगा। शिव पुराण के अनुसार, भौम प्रदोष साहस, ऋण मुक्ति और कष्टों से राहत देने वाला व्रत है।

pc- amar ujala